सांसद के आगमन से क्षेत्र में उत्साह:क्योलड़िया पहुंचीं श्रुति गंगवार, लोगों ने किया स्वागत
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की पुत्री एवं राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार के क्योलड़िया आगमन पर क्षेत्रीय लोगों ने स्वागत किया। राज्यसभा सांसद बनने के बाद भदपुरा विकासखंड क्षेत्र में उनके पहली बार आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह रहा। इस दौरान श्रुति गंगवार ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर संवाद किया। स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत करते हुए क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। सांसद ने लोगों की बातें सुनीं और संवाद के दौरान क्षेत्र से जुड़े विषयों की जानकारी ली। कार्यक्रम में उमाशंकर गंगवार, कपिल देव गंगवार, मोहित कुर्मी, यज्ञलाल, यज्ञदेव, विनोद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आगमन के दौरान स्थानीय लोगों ने सांसद से क्षेत्र के विकास में सहयोग की अपेक्षा भी जताई। इस दौरान लोगों में उत्साह दिखाई दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)