भदोही में 50वां इंडिया कॉरपेट एक्सपो 4 अक्टूबर से:सीएम योगी के शामिल होने की संभावना, 60 देशों के 350 बायर्स आएंगे
भदोही के एक्सपो मार्ट में 4 से 7 अक्टूबर तक 50वां इंडिया कॉरपेट एक्सपो आयोजित होगा। यह पांचवां कालीन मेला है, जिसकी तैयारी में कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (CEPC) जुटा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्रियों के मेले में शामिल होने की संभावना है। ब्रिक्स सहित 60 से ज्यादा देशों के 350 खरीददार और उनके प्रतिनिधि मेले में हिस्सा लेंगे। भदोही, जम्मू कश्मीर, जयपुर, आगरा समेत देश के 225 निर्यातक स्टॉल लगाएंगे। यहां खास उत्पादों की प्रदर्शनी होगी। सेल्फी प्वाइंट, ODOP और GI टैग फ्लैक्स भी मेले की शोभा बढ़ाएंगे अमेरिकी टैरिफ से परेशान भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी के निर्यातकों को 500 करोड़ रुपए के निर्यात की उम्मीद है। ज्ञानपुर जिला कारागार का भी स्टॉल लगेगा, जहां कैदी बुनकरों के उत्पाद प्रदर्शित होंगे। मेले में भदोही की पारंपरिक हस्तशिल्प कला और संस्कृति की झलक दिखेगी। यहां की कालीनें संसद, श्रीराम मंदिर और व्हाइट हाउस की शोभा बढ़ा चुकी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)