भदोही में भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथस्तर:काशी क्षेत्र प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से की आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

Oct 03, 2026 - 19:01
0
भदोही में भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथस्तर:काशी क्षेत्र प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से की आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा
भदोही के ज्ञानपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को संगठनात्मक बैठक हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री राजेश पटेल ने किया। बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर रमेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की प्रमुख ताकत हैं और सभी को समन्वय के साथ काम करना चाहिए। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि भदोही में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। सांसद डॉ. विनोद बिंद ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद बैठक में सांसद डॉ. विनोद बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री मनीष पांडे, अखिलेंद्र सिंह बघेल, जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र नाथ मिश्रा (नवीन), वरिष्ठ नेता नागेंद्र सिंह, डॉ. राकेश दुबे, ओमप्रकाश पांडे, रमेश पांडे, आनंद मिश्रा, संतोष तिवारी, प्रदीप सिंह, ब्लॉक प्रमुख अभोली प्रियंका बिंद, ब्लॉक प्रमुख औराई बृजमोहन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मनीषा अम्बष्ट, प्रियंका जायसवाल, विमल मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User