वाराणसी में महापुरूषों की जयंती मनाई:कई प्रतियोगिताओं का आयोजन, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Oct 03, 2026 - 19:01
0
वाराणसी में महापुरूषों की जयंती मनाई:कई प्रतियोगिताओं का आयोजन, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर इंदिरा नगर, चितईपुर स्थित 'बाबाजी की फ्री पाठशाला' परिसर में बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में काशी के प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. दीपक कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेते हुए 'सादा जीवन उच्च विचार' के आदर्श को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के लिए एक 15 दिवसीय विशेष कार्यशाला आयोजित करने की भी घोषणा की, जिसमें उन्हें 'हाथी राजा' नामक नाटक का मंचन सिखाया जाएगा। पाठशाला के संचालक राजीव टण्डन ने बताया कि कार्यक्रम में आयोजित चित्रकला, गायन और कविता पाठ जैसी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। इसके अलावा जूनियर और सीनियर वर्गों में स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था की संरक्षक आरती टण्डन ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User