भगत सिंह जयंती पर आम आदमी पार्टी ने लगाया रक्तदान:चित्रकूट में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, कई कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

Sep 27, 2026 - 16:41
0
भगत सिंह जयंती पर आम आदमी पार्टी ने लगाया रक्तदान:चित्रकूट में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, कई कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
चित्रकूट में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर आम आदमी पार्टी (आप) ने रक्तदान शिविर लगाया। रविवार दोपहर 1 बजे हुए इस अभियान में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। यह अभियान पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के कहने पर चलाया गया। शिविर का उद्घाटन जिलाध्यक्ष सन्तोषी लाल शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने देश के लिए अपनी जान दी थी। आज जरूरतमंदों की जान बचाना ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना या बीमारी में समय पर खून न मिलने से मरीजों के परिवारों को परेशानी होती है। जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सोनी ने कहा कि खून का एक-एक कतरा किसी मरीज को नया जीवन दे सकता है। जिला मीडिया प्रभारी डॉ. रमाकांत गुप्ता ने युवाओं से नियमित रक्तदान की अपील की। इस मौके पर जिला सचिव नन्द किशोर फौजी, कोषाध्यक्ष श्याम बाबू त्रिपाठी, उपाध्यक्ष बसंत पटेल समेत कई कार्यकर्ता और लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User