बहराइच में मंदिर के सामने भैंस बांधकर कब्जा:ग्रामीण ने SDM से की शिकायत, दबंग पर फूल-पौधे तोड़ने का आरोप
बहराइच के दुन्नापुरवा गांव में मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीण रमेश शुक्ला ने उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा को शिकायत देकर ग्राम समाज की मंदिर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मंदिर से जुड़ी जमीन पर जबरन कब्जा कर वहां भैंस बांधी जा रही है। इससे मंदिर परिसर में लगे फूल-पौधों को भी नुकसान पहुंचा है। रमेश शुक्ला के मुताबिक गांव में हनुमान जी और दुर्गा माता का मंदिर है। आरोप है कि राम तखन यादव ने मंदिर की जमीन पर कब्जा कर लिया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने 30 सितंबर 2026 को पुलिस को भी मामले की सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विरोध करने पर धमकी देने का आरोप शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कब्जे का विरोध करने पर गाली-गलौज की जाती है और धमकी दी जाती है। मामले में गाटा संख्या 1 और 2 की भूमि का उल्लेख किया गया है। शिकायत के बाद लेखपाल शैलेंद्र कुमार वर्मा और संतोष कुमार ने मौके पर पहुंचकर जमीन का निरीक्षण किया। तहसील में होगी दोनों पक्षों की सुनवाई प्रशासन ने मामले को लेकर दोनों पक्षों को तहसील बुलाया है। ग्रामीणों की नजर अब राजस्व अभिलेखों और मौके की स्थिति के आधार पर होने वाली प्रशासनिक कार्रवाई पर है। शिकायतकर्ता ने मंदिर की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)