गौर ब्लॉक शिक्षक संघ चुनाव में गिरजा शंकर अध्यक्ष:डॉ. दुर्गा प्रसाद मंत्री चुने गए, कई अन्य पदाधिकारियों को भी मिली जिम्मेदारी
बस्ती में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की गौर क्षेत्रीय इकाई का शैक्षिकोन्नयन गोष्ठी और अधिवेशन बुधवार दोपहर 2 बजे ब्लॉक सभागार में हुआ। इसमें शिक्षकों की भूमिका और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। इसके बाद ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। गिरजा शंकर चौधरी अध्यक्ष और डॉ. दुर्गा प्रसाद सिंह मंत्री चुने गए। सुनील कुमार कन्नौजिया कोषाध्यक्ष और नागेंद्र प्रताप वर्मा संयुक्त मंत्री बने। प्रेमनाथ और ज्ञानदास चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। दिनेश कुमार मौर्य समेत पांच उपाध्यक्ष, रणजीत समेत पांच संगठन मंत्री और अतुल शर्मा समेत चार प्रचार मंत्री भी चुने गए। उमेश कुमार अकाउंटेंट, जयदत्त ऑडिटर, सत्य नारायण गुप्ता मीडिया प्रभारी और गंगा प्रसाद कन्नौजिया संरक्षक बने। मुख्य अतिथि गौर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जटा शंकर शुक्ल ने शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। जिला संयोजक देवेंद्र वर्मा ने संगठन की मजबूती के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था पर जोर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)