बहराइच में तेज तूफान-बारिश से अबतक 4 मौतें:कच्चे मकान-छप्पर ढहे, पेड़ और बिजली के पोल गिरे; हजारों बीघा फसल बर्बाद

Sep 27, 2026 - 09:21
0
बहराइच में तेज तूफान-बारिश से अबतक 4 मौतें:कच्चे मकान-छप्पर ढहे, पेड़ और बिजली के पोल गिरे; हजारों बीघा फसल बर्बाद
बहराइच में शनिवार को आए तेज तूफान ने जिले में भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के कारण कई कच्चे मकान और छप्पर ढह गए। पेड़ और बिजली के पोल भी गिर गए। अलग-अलग हादसों में एक मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में फखरपुर की महमूना (15), नानपारा के मिश्रीलाल (45), कैसरगंज की ननकई (52) और महसी के शोभित (6) शामिल हैं। इनकी मौत टीन शेड, दीवार या छप्पर गिरने से हुई। पेड़ गिरने से कई प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित तूफान के कारण कई मार्गों पर पेड़ गिर गए, जिससे यातायात बाधित रहा। बहराइच-सीतापुर, बहराइच-गोंडा, नानपारा और रुपईडीहा जाने वाले प्रमुख रास्ते प्रभावित हुए। डीएम राजेश पांडे और एसपी विश्वजीत के नेतृत्व में प्रशासनिक टीमों ने देर रात तक पेड़ हटवाकर रास्ते खुलवाए। केले और धान की फसल को भारी नुकसान तूफान से किसानों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के कारण हजारों बीघा केले और धान की फसल प्रभावित हुई। अजीम मिर्जा की 35 बीघे में लगी केले की फसल बर्बाद होने की बात सामने आई है। प्रशासन की टीमें फसलों और अन्य नुकसान का आकलन कर रही हैं। मृतकों के परिवारों को आर्थिक मदद की तैयारी प्रशासन की ओर से तूफान से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों के परिवारों को नियमानुसार जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त मकानों, बिजली व्यवस्था और फसलों के नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User