आगरा में जनाधिकार मंच ने लोगों की समस्याएं सुनीं:कानूनी व प्रशासनिक प्रक्रिया के प्रति किया जागरूक
एनआईसीए (NICA) जनाधिकार मंच के अध्यक्ष विशाल मित्तल के नेतृत्व में शनिवार को मंच की टीम ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को सुना। इस दौरान नागरिकों ने अपनी परेशानियां टीम के समक्ष रखीं और उनके निस्तारण के लिए उचित मार्गदर्शन की मांग की। लोगों से संवाद करते हुए अध्यक्ष विशाल मित्तल ने कहा कि मंच का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सामने लाना तथा उन्हें उपलब्ध प्रशासनिक एवं कानूनी प्रक्रियाओं की सही जानकारी देना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यकता पड़ने पर पीड़ितों की शिकायतों को संबंधित विभागों तक पहुंचाने में नियमानुसार पूर्ण सहयोग किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी समस्या के समाधान के लिए निर्धारित कानूनी व प्रशासनिक प्रक्रिया का पालन करने की अपील की। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था जनहित के मामलों में जागरूकता फैलाने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा आगामी दिनों में भी लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने का यह अभियान जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)