बहराइच में तीन अधिकारियों का रोका एक दिन का वेतन:आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त
बहराइच में आईजीआरएस शिकायतों के समय पर निपटारे में लापरवाही पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सख्त कार्रवाई की है। संदर्भों के डिफाल्टर होने और जिले की रैंकिंग पर असर पड़ने के चलते तीन अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। कार्रवाई की जद में अधिशासी अभियंता विद्युत (सदर बहराइच), उप जिलाधिकारी नानपारा और तहसीलदार पयागपुर आए हैं। जिलाधिकारी ने इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। अधिशासी अभियंता विद्युत और उप जिलाधिकारी नानपारा का 30 सितंबर 2026 का, जबकि तहसीलदार पयागपुर का 27 सितंबर 2026 का वेतन रोका गया है। नोटिस में प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई पर भी जवाब मांगा गया है। जिलाधिकारी ने सभी लंबित शिकायतों का तुरंत और गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ किया कि निपटारे में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)