बहराइच पुलिस विभाग में फेरबदल, चार सीओ के कार्यक्षेत्र बदले:अजय मिश्रा विशेश्वरगंज थाना प्रभारी, संदीप द्विवेदी जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त
बहराइच में कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में फेरबदल किया। चार सीओ के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। निरीक्षक व उपनिरीक्षक स्तर पर भी नई तैनाती हुई। निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से हटाकर विशेश्वरगंज थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। उपनिरीक्षक संदीप कुमार द्विवेदी को पुलिस अधीक्षक का जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया। अधिकारियों को कार्यभार संभालने के निर्देश सहायक पुलिस अधीक्षक कनिष्क आर. जामकर को क्षेत्राधिकारी लाइन और पयागपुर सर्किल के थानों की जिम्मेदारी मिली है। पुलिस उपाधीक्षक हर्षिता तिवारी को अपराध, महिला सहायता प्रकोष्ठ व जनसुनवाई समेत कई विभागों का पर्यवेक्षण सौंपा गया है। पुलिस उपाधीक्षक अमित प्रताप सिंह को मिहींपुरवा सर्किल के थानों की जिम्मेदारी मिली है। पुष्प सिंह को यूपी-112, कंट्रोल रूम, एसजेपीयू शाखा का पर्यवेक्षण सौंपा गया है। अधिकारियों को तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)