सीतापुर में खाई और नहर से मिले दो शव:एक 65 साल के वृद्ध और दूसरा 25 साल के युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 5 बजे को अलग-अलग स्थानों पर दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक शव 65 वर्षीय वृद्ध का खंती में पड़ा मिला, जबकि दूसरे मामले में बड़ी नहर से 25 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला भदेवा ग्राम पंचायत के मजरा जैतापुर का है। यहां निवासी छविनाथ उर्फ छब्बा (65) गुरुवार दोपहर गन्ने की पत्ती तोड़ने की बात कहकर खेत की ओर गए थे। शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास के खेतों और रास्तों पर उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद सुबह करीब 4 बजे माहिमपुर-जैतापुर के बीच एक खंती में छविनाथ का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग दूसरी घटना रामनगर चौकी क्षेत्र की है। यहां बड़ी नहर से तालगांव थाना क्षेत्र के रिखौना गांव निवासी आदर्श गुप्ता (25) का शव शुक्रवार दोपहर बरामद हुआ। नहर में शव मिलने की जानकारी होते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई। मृतक के भाई सुरेश गुप्ता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। पुलिस दोनों घटनाओं को अलग-अलग मानते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही दोनों युवकों/वृद्ध की मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)