भरवारी उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में कल 4 घंटे बंद:मेंटेनेंस के चलते 1 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगी ठप
कौशांबी के भरवारी 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र से जुड़े सभी ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। बिजली विभाग 1 अक्टूबर 2026 को मेंटेनेंस का काम करेगा। इस वजह से कल 4 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। उपकेंद्र के अवर अभियंता राम सूरत ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक 33 केवी बिजली लाइन का मेंटेनेंस होगा। इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े सभी इलाकों में बिजली पूरी तरह ठप रहेगी। बिजली विभाग ने ग्राहकों से सहयोग करने को कहा है, ताकि काम समय पर पूरा हो सके। लोगों को सलाह दी गई है कि वे बिजली कटौती को देखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही कर लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)