संभल में मारपीट में घायल युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार:3 पर रिपोर्ट दर्ज, पार्टी मांगने को लेकर भाइयों में मारपीट

Sep 30, 2026 - 16:42
0
संभल में मारपीट में घायल युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार:3 पर रिपोर्ट दर्ज, पार्टी मांगने को लेकर भाइयों में मारपीट
संभल में 20,000 रुपए का नया मोबाइल खरीदने को लेकर परिवार के ही लड़कों के बीच हुए झगड़े में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने चचेरे-तहेरे भाइयों के बीच हुए झगड़े के बाद बीती 27 सितंबर 12:38 बजे पिता-पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट में हत्या की धारा बढ़ाते हुए एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। उक्त पूरा घटनाक्रम संभल के जिला मुख्यालय बहजोई से 40 किलोमीटर दूर तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव अहरौला नवाजी का है। मृतक युवक की पहचान अंशु (20 वर्षीय) पुत्र राम बहादुर के रूप में हुई है। भाई संदीप ने थाना पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि 23 सितंबर की रात 09 बजे उनका भाई अंशु गांव के ही सरकारी विद्यालय के गेट पर खड़ा था, तभी हरिश्चंद्र एवं दीपचंद्र पुत्र राजाराम सहित कई अन्य लोग भी वहां आ गए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। रात में ही घायल हुए युवक को परिवार के लोग थाना पुलिस के पास लेकर पहुंचे, पुलिस ने युवक को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां से उसे गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर किया गया। अलीगढ़ के अस्पताल में इलाज के दौरान 29 सितंबर की रात को की मौत हो गई, हालांकि पुलिस ने मारपीट के संबंध में रिपोर्ट 27 सितंबर को दर्ज कर ली थी। बुधवार की दोपहर 02:30 बजे थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि मृतक के भाई संदीप की शिकायत पर राजाराम एवं उसके दो लड़कों के विरुद्ध हरिचंद्र व दीपचंद्र के विरुद्ध BNS की धारा 109(1), 115(2), 352 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। हरिचंद्र क़ो युवक की मौत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि युवक की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी हरिचंद्र नया मोबाइल खरीद कर लाया था, जिसे मृतक युवक अंशु ने छीन लिया था और पार्टी करने की मांग करने लगा। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था, दोनों पक्षों में मारपीट हुई तो मृतक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User