BHU कुलपति कार्यालय पर ABVP ने लगाया ताला:मांगपत्र का अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी न होने पर जताई नाराजगी, प्राक्टोरियल बोर्ड मौके पर तैनात

Oct 15, 2026 - 18:55
0
BHU कुलपति कार्यालय पर ABVP ने लगाया ताला:मांगपत्र का अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी न होने पर जताई नाराजगी, प्राक्टोरियल बोर्ड मौके पर तैनात
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में विद्यार्थियों की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर बढ़ गया है। 18 दिवसीय अनिश्चितकालीन आंदोलन के बाद भी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कुलपति कार्यालय पर तालाबंदी कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों को गुमराह करने और मांगों को टालने का आरोप लगाया। अधिकारिक आदेश जारी न होने पर हुए नाराज ABVP कार्यकर्ताओं के अनुसार, आंदोलन समाप्त कराते समय काशी हिंदू विश्वविद्यालय के लोकपाल सुखमहेंद्र सिंह की ओर से एक पत्र दिया गया था। इसके आधार पर सोमवार को कार्यालय समय में संबंधित मांगों पर विश्वविद्यालय की ओर से आधिकारिक आदेश (जीएडी) जारी किया जाना था। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 15 अक्टूबर तक आदेश जारी नहीं किया गया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने कुलपति कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। 10 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे छात्र परिषद ने आरोप लगाया कि छात्रावासों की समस्याओं, विद्यार्थियों की सुरक्षा, सड़क, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं और छात्रहित से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को लगातार अवगत कराया गया, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि संबंधित विभागों को पत्र और सूचनाएं देने के बावजूद समस्याएं लंबित हैं। छात्रों के विरोध को देखते हुए मौके पर प्राक्टोरियल बोर्ड मौजूद।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User