सीएम योगी ने दिया था छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम नाम:सपा सरकार बना रही थी मुगल म्यूजियम, 2016 में रखी गई थी नींव

Oct 15, 2026 - 18:55
0
सीएम योगी ने दिया था छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम नाम:सपा सरकार बना रही थी मुगल म्यूजियम, 2016 में रखी गई थी नींव
सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आगरा आ रहे हैं। स्नातक-शिक्षक एमएलसी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करने से पहले वे निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का निरीक्षण करेंगे। इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दिसंबर में इस म्यूजियम का उद्घाटन होना है। सीएम योगी ने ही इस म्यूजियम का नाम बदला था। सपा सरकार इस म्यूजियम को मुगल म्यूजियम के नाम से तैयार कर रही थी। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद 2020 में सीएम योगी ने मुगल म्यूजियम से बदलकर इस योजना का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम रख दिया था। 2016 में रखी थी नींव ताजमहल पूर्वी गेट से 1300 मीटर पहले बन रहे छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम की। वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसके निर्माण के लिए नींव रखी थी। शुरुआत में इसका नाम मुगल म्यूजियम रखा गया। इस प्रोजेक्ट को 2017 में पूरा होना था। मगर, अगले ही साल उनकी सरकार चली गई। प्रदेश में योगी सरकार काबिज हुई। शुरुआत में जितना बजट स्वीकृत हुआ था, उससे 2019 आखिर तक काम चला। बजट के अभाव में जनवरी 2020 में इसका काम बंद हो गया। मई 2025 में फिर से काम शुरू हुआ। CM योगी ने बदला था नाम वर्ष 2020 में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा भ्रमण के दौरान मुगल म्यूजियम का भी निरीक्षण किया और यहां से जाते-जाते इसका नाम बदलने की घोषणा कर दी। मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम कर दिया गया। तीन मंजिला छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम में विश्व स्तरीय डिजिटल एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित ऑडिटोरियम बनेगा। इसमें 6 गैलरी होगी। जो अलग-अलग सब्जेक्ट पर आधारित होंगी। इतना ही नहीं, सेवन-डी शो के माध्यम से इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा भी गूंजेगी। ये होंगी 6 गैलरियां... शिवाजी एंड द ग्रेट एस्केप गैलरी सीएम ने इस गैलरी में छत्रपति शिवाजी महाराज के औरंगजेब की कैद से एतिहासिक मुक्ति की घटना को सेवन-डी तकनीक, डिजिटल साउंड-लाइट व विजुअल इफेक्ट्स से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अग्रदूतों की गैलरी वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर सैनानियों से जुड़ी वस्तुओं, स्मृतियों व दस्तावेजों को समर्पित होगी। स्वतंत्रता की नींव रखने वाले अग्रदूतों की गाथा प्रदर्शित की जाएगी। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, नाना साहेब, तात्या टोपे व अन्य वीरों की स्मृतियां आधुनिक तकनीक के साथ प्रदर्शित की जाएंगी। त्योहारों की गैलरी इसमें काशी की महाशिव रात्रि, देव दिवाली, ब्रज का श्रीकृष्ण जन्मोत्सव व रंगोत्सव, प्रयागराज का महाकुंभ जैसे प्रदेश के प्रमुख पर्वों को इंटररएक्टिव व अनुभव के रूप में प्रकाश, ध्वनि, संगीत व रंगों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। आगरा गैलरी इसमें शहर की स्थापत्य व सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें मुगलकालीन स्थापत्य, ब्रज संस्कृति व आधुनिक आगरा का परिदृश्य दिखेगा। ओरिएंटेशन गैलरी इसमें संग्रहालय की प्रस्तावना के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें दर्शकों को संग्रहालय के उद्देश्य, छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उस कालखंड के सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश का परिचय मिलेगा। नदियों की गैलरी इसें गंगा, यमुना, सरयू व घाघरा जैसी नदियों से जुड़ी आस्था, संस्कृति व लोक जीवन का सजीव चित्रण होगा। म्यूजियम: एक नजर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User