BHU में ABVP का अनोखा प्रदर्शन:विश्वनाथ मंदिर के बाहर ‘मुर्दा’ बनकर लेटे कार्यकर्ता, चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग

Oct 02, 2026 - 16:40
0
BHU में ABVP का अनोखा प्रदर्शन:विश्वनाथ मंदिर के बाहर ‘मुर्दा’ बनकर लेटे कार्यकर्ता, चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में चीफ प्रॉक्टर को हटाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का आंदोलन लगातार जारी है। शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। ABVP कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के विश्वनाथ मंदिर के बाहर प्रतीकात्मक शव बनकर जमीन पर लेट गए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ‘मुर्दा’ बताते हुए सांकेतिक रूप से शव की तरह लेटकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। देखें 2 तस्वीर.. 10 दिनों से जारी है अनिश्चितकालीन धरना ABVP की ओर से बताया गया कि चीफ प्रॉक्टर को हटाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 10 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। संगठन का आरोप है कि लगातार आंदोलन के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। ABVP के इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से मांग रखने वाले विद्यार्थियों पर कार्रवाई किए जाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि छात्र संगठनों के साथ कथित भेदभावपूर्ण व्यवहार और प्रॉक्टोरियल बोर्ड की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता का अभाव भी गंभीर मुद्दे हैं। इसके अलावा परिसर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी संगठन ने सवाल उठाए हैं। महामना की परिकल्पना वाले विश्वविद्यालय में आंदोलन क्यों विद्यार्थी परिषद के इकाई मंत्री अनुराग तिवारी ने कहा कि महामना मदन मोहन मालवीय ने जिस विश्वविद्यालय की कल्पना राष्ट्रनिर्माण, चरित्र निर्माण, भारतीय संस्कृति और उत्कृष्ट शिक्षा के केंद्र के रूप में की थी, वहां आज छात्रों को अपनी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User