चंद्रलोक पार्क में श्रीमद्भागवत कथा:आचार्य जनार्दन बोले- पापों का शमन कर सन्मार्ग दिखाती है कथा

Oct 02, 2026 - 16:40
0
चंद्रलोक पार्क में श्रीमद्भागवत कथा:आचार्य जनार्दन बोले- पापों का शमन कर सन्मार्ग दिखाती है कथा
चंद्रलोक पार्क में आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा के प्रथम दिवस बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथा व्यास आचार्य जनार्दन तिवारी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भागवत कथा मानव के जन्म-जन्मांतर के पापों का शमन कर उसे सद्बुद्धि प्रदान करती है। इसी सद्बुद्धि और सन्मार्ग के सहारे मनुष्य इस धरती पर रहते हुए भी प्रभु का प्रिय बन जाता है। कथा के पहले दिन आचार्य ने नारद जी और भक्ति के वृंदावन में मिलन, वेदव्यास जी के असंतोष को नारद जी द्वारा दूर करने, शुकदेव जी के प्रादुर्भाव और राजा परीक्षित को ऋषि शमीक के पुत्र द्वारा दिए गए श्राप के प्रसंगों का बेहद भावपूर्ण वर्णन किया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से कथा का रसपान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User