BHU में ABVP का प्रदर्शन:विपक्ष के खिलाफ की नारेबाजी: कहा- देश को नेपाल-बांग्लादेश बनाने का सपना देखने वालों को युवा जवाब देंगे

Oct 16, 2026 - 18:55
0
BHU में ABVP का प्रदर्शन:विपक्ष के खिलाफ की नारेबाजी: कहा- देश को नेपाल-बांग्लादेश बनाने का सपना देखने वालों को युवा जवाब देंगे
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर RRF के जवान और विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम मौजूद रही। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने देश की संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और लोकतांत्रिक व्यवस्था के सम्मान का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रहे हैं। छात्रों ने देश में खूनी क्रांति लाने और भारत को नेपाल-बांग्लादेश जैसा बनाने संबंधी बयानों पर भी नाराजगी जताई। ‘लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान के लिए उतरेगा युवा’ ABVP कार्यकर्ता पुनीत मिश्रा ने कहा कि देश के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की मान-मर्यादा को मिट्टी में मिलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग सत्ता हासिल करने के लिए देश में खूनी क्रांति की बात कर रहे हैं, तो कुछ भारत को नेपाल और बांग्लादेश जैसा बनाने की बात कह रहे हैं। पुनीत मिश्रा ने कहा कि देश का युवा ऐसी परिस्थितियों में चुप नहीं बैठेगा। विद्यार्थी परिषद और देश के युवा लोकतंत्र तथा संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक कुर्सी हासिल करने के लिए देश की व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश करने वालों को जवाब दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने देश की अस्मिता और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान से समझौता नहीं करने की बात कही। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए RRF के जवान और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User