कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में जुगाड़ से बच्चों का इलाज:रस्सी से बांधे IV स्टैंड; बेड के पास स्विच बोर्ड भी टूटा
कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में बच्चों के इलाज से जुड़ी व्यवस्थाओं में लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। यहां बच्चों के 13 नं वार्ड में बेड के पास लगे आईवी (IV) स्टैंड को रस्सी के सहारे बांधकर रखा गया है। वहीं, बच्चों के बेड के पास लगे स्विच बोर्ड भी टूटे हुए मिले। अस्पताल में सफाई व्यवस्था की स्थिति भी संतोषजनक नहीं दिखी। बेसिन में गंदा पानी भरा हुआ था, जबकि वाटर कूलर के बगल में लगे बेसिन में गंदा पानी जमा मिला। अस्पताल में बच्चों के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली बुनियादी सुविधाओं और साफ-सफाई की स्थिति पर ये दृश्य सवाल खड़े करते हैं। रस्सी के सहारे टिकाए गए IV स्टैंड बच्चों के वार्ड में बेड के पास मरीजों को ड्रिप या फ्लूइड चढ़ाने के लिए आईवी स्टैंड लगे हैं। इनमें से स्टैंड को रस्सी के सहारे बांधकर रखा गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को इस तरह अस्थायी तरीके से संभालकर रखना व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़ा करता है। मरीजों के वार्ड में उपकरणों की उपलब्धता और उनकी स्थिति का नियमित निरीक्षण जरूरी है। बेड के पास लगे स्विच बोर्ड टूटे मिले बच्चों के बेड के पास लगे स्विच बोर्ड भी टूटे हुए मिले। ये बोर्ड बच्चों के सिर के उपर लगा हुआ है। जिससे करंट आने कि संभावना भी है। टूटे स्विच बोर्ड के बगल में आईवी स्टैंड लगा हुआ है। बेसिन में गंदा पानी भरा मिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था की स्थिति भी ठीक नहीं मिली। बेसिन में गंदा पानी भरा हुआ था। वहीं, वाटर कूलर के बगल में लगे बेसिन में थूक जमा मिला। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर साफ-सफाई बेहद जरूरी है, खासकर उस वार्ड में जहां बच्चों का इलाज होता है। ऐसे में बेसिन की स्थिति और नियमित सफाई की व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत है। अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी बच्चों के वार्ड में इलाज के लिए जरूरी उपकरणों का सही तरीके से इस्तेमाल, बेड के पास लगे स्विच बोर्ड की मरम्मत और नियमित सफाई अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है। इन व्यवस्थाओं में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)