BHU में छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस:प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, बोलें - विश्वविद्यालय में छात्रों पर उत्पीड़न बंद हो,चीफ प्राक्टर को हटाया जाए

Oct 01, 2026 - 21:01
0
BHU में छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस:प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, बोलें - विश्वविद्यालय में छात्रों पर उत्पीड़न बंद हो,चीफ प्राक्टर को हटाया जाए
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्र हित, महिला सुरक्षा और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम मशाल यात्रा निकाली। सेंट्रल ऑफिस से शुरू हुई यात्रा लंका गेट तक गई। इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिला सुरक्षा, छात्र अधिकारों की रक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही की मांग उठाई। प्राक्टोरियल बोर्ड की कार्यप्रणाली पर उठाया सवाल यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र और अभाविप कार्यकर्ता शामिल हुए। एमएमवी तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने छात्र समूह को संबोधित किया। अभाविप के इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने आरोप लगाया कि छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने शांतिपूर्ण आंदोलन करने वाले विद्यार्थियों पर कार्रवाई, छात्र संगठनों के साथ कथित भेदभाव और प्रॉक्टोरियल बोर्ड की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता का अभाव होने का आरोप लगाया। 9 दिन से चला विरोध इकाई मंत्री अनुराग तिवारी ने कहा कि महामना मदन मोहन मालवीय ने बीएचयू की स्थापना राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण, भारतीय संस्कृति और उत्कृष्ट शिक्षा के उद्देश्य से की थी। उन्होंने कहा कि छात्रावासों की अव्यवस्था, परिसर की सुरक्षा, प्रॉक्टोरियल बोर्ड की कार्यशैली और विद्यार्थियों पर की जा रही दंडात्मक कार्रवाई जैसे मुद्दों को लेकर कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User