लेखपाल संघ ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन:24 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Oct 01, 2026 - 21:00
0
लेखपाल संघ ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन:24 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
कुशीनगर में लेखपाल संवर्ग की लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज पडरौना तहसील के लेखपालों ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामदर्शन शर्मा के नेतृत्व में लेखपालों ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि मांगों के समाधान के लिए 14 सितंबर को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। आंदोलन के पहले चरण में 3 अक्टूबर को संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक धरना दिया जाएगा। 8 अक्टूबर को प्रशासनिक व्हाट्सऐप ग्रुप को छोड़कर अन्य ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार होगा। 10 अक्टूबर को काली पट्टी बांधकर थाना दिवस में काम किया जाएगा। 12 अक्टूबर को रक्तदान शिविर और 14 अक्टूबर को मोटरसाइकिल रैली निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। 17 से 23 अक्टूबर तक संपूर्ण कार्य बहिष्कार और धरना होगा। 24 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की घोषणा की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User