भूतनाथ मंदिर में स्वच्छता अभियान चला:विधायक बोले- स्वच्छता स्वस्थ समाज की आधारशिला, जनभागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर

Oct 01, 2026 - 15:44
0
भूतनाथ मंदिर में स्वच्छता अभियान चला:विधायक बोले- स्वच्छता स्वस्थ समाज की आधारशिला, जनभागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर
लखनऊ के इंदिरानगर स्थित भूतनाथ मंदिर में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में पहुंचकर स्वयं श्रमदान किया और स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सफाई की गई। विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ समाज की आधारशिला है। जनभागीदारी से ही स्वच्छता अभियान को व्यापक बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने और श्रमदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी श्रमदान किया। लोगों को स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान भाजपा लखनऊ महानगर की उपाध्यक्ष सीता नेगी, जीडी शुक्ला, मणिकांत शुक्ला, रीना चौरसिया, अभिषेक राय, नरेंद्र देवड़ी, पार्षद अशोक उपाध्याय, शैलेंद्र राय डब्बू, राकेश सिंह, पूर्व पार्षद राम अजय सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User