बीएचयू में एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान:परिसर में की साफ-सफाई, प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने का लिया संकल्प
वाराणसी में रविवार को कर्नल अमिताभ कुमार के निर्देशन में 2 यूपी ईएमई कंपनी, बीएचयू वाराणसी की ओर से बुधवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कैडेट्स ने साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कैडेट्स ने स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए लोगों को कूड़ेदान का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सीनियर जेसीओ बीके पांडेय, जेसीओ मानिक दास और हवलदार रंजन मौजूद रहे। उन्होंने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि ऐसी आदत है, जिसे जीवन में अपनाना चाहिए। कर्नल अमिताभ कुमार के दिशा-निर्देशन में कैडेट्स ने परिसर को प्लास्टिक मुक्त रखने का संकल्प लिया। अंत में सभी कैडेट्स ने स्वच्छता की शपथ ली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)