मथुरा में ट्रेन से 12 किलो गांजा बरामद-तस्कर गिरफ्तार:6 लाख रुपए कीमत, दिल्ली ले जा रहा था
मथुरा जंक्शन पर जीआरपी ने बुधवार सुबह चेकिंग के दौरान ट्रेन से 12 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने गांजा लेकर दिल्ली जा रहे 36 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जीआरपी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार सुबह करीब 11 बजे मथुरा जंक्शन पर गश्त और संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक गांजा लेकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार है। प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन में मिली खेप पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर 2ए पर खड़ी दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की तलाशी शुरू की। ट्रेन के पीछे से तीसरे डिब्बे में बैठे संदिग्ध युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान पिन्टू चौधरी पुत्र सुरेश चौधरी, निवासी सेक्टर-2 इंडस्ट्रियल एरिया, बवाना, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रूप में हुई है। पूछताछ में पिन्टू ने बताया कि उसने विशाखापट्टनम में दो युवकों से गांजा खरीदा था। दोनों ने अपनी पहचान नहीं बताई थी। उसे गांजे की खेप बताए गए व्यक्ति और नंबर तक पहुंचानी थी। पकड़े जाने के डर से वह अलग-अलग ट्रेनों से यात्रा कर दिल्ली जा रहा था। मथुरा में ट्रेन बदलते समय पकड़ा गया पुलिस के अनुसार, आरोपी विशाखापट्टनम से अलग-अलग ट्रेनों से मथुरा पहुंचा था। यहां से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में सवार हुआ। इसी दौरान चेकिंग में वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जीआरपी ने गांजा कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)