बीएलओ को नहीं मिला 3-माह से एसआईआर ड्यूटी का मानदेय:शामली डीएम से संपूर्ण समाधान दिवस में भुगतान की मांग
शामली के थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के दौरान करीब तीन माह तक बीएलओ की ड्यूटी करने वाली महिला कर्मियों को अब तक मानदेय नहीं मिला है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को प्रार्थनापत्र देकर संबंधित कर्मियों ने लंबित मानदेय का भुगतान कराने की मांग की। प्रार्थनापत्र में मोनिका, लता, रेखा रानी, नीलम, शालू, कैलाशवती और विजय ने बताया कि उनकी ड्यूटी थानाभवन-09 में एसआईआर कार्य के लिए लगाई गई थी। उन्होंने नवंबर, दिसंबर और जनवरी में करीब तीन माह तक कार्य किया। आरोप है कि काम पूरा होने के बावजूद अभी तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। बीएलओ के मुताबिक, मानदेय के संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय से संपर्क करने पर बताया गया कि नए बीएलओ के खातों में राशि भेज दी गई है। हालांकि, उनके खातों में अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। इससे संबंधित कर्मियों में नाराजगी है। प्रार्थनापत्र के अनुसार, मोनिका की ड्यूटी बूथ संख्या 329, लता की 330, रेखा रानी की 335, नीलम की 333, शालू की 324, कैलाशवती की 336 और विजय की बूथ संख्या 332 पर लगी थी। सभी ने डीएम से तीन माह के एसआईआर मानदेय का भुगतान कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)