कम्पिल में सफाई नायक से मारपीट:कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय के बाहर दिया धरना,आश्वासन के बाद हुआ खत्म

Oct 03, 2026 - 16:16
0
कम्पिल में सफाई नायक से मारपीट:कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय के बाहर दिया धरना,आश्वासन के बाद हुआ खत्म
फर्रुखाबाद के कम्पिल नगर पंचायत में सफाई नायक से मारपीट के विरोध में कर्मचारियों ने शनिवार को कार्यालय के बाहर धरना दिया। सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चले प्रदर्शन के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर धरना खत्म हुआ। सफाई कर्मचारी मुईन खां ने बताया कि 28 सितंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे सफाई नायक की देखरेख में कर्मचारी मोहल्ला कहारन टोला में सफाई कर रहे थे। कुछ लोगों ने उन्हें कूड़ा उठाने से रोका। नायक के समझाने पर आरोपियों ने उनसे गाली-गलौज कर मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। घटना की शिकायत थाना कम्पिल में दी गई, पर पांच दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आश्वासन मिलने पर धरना खत्म हुआ कार्रवाई न होने पर कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की। शाम 3 बजे कार्रवाई करने का आश्वासन मिलने पर धरना खत्म हुआ और थाना प्रभारी हाकिम सिंह ने कार्रवाई का भरोसा दिया। कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय के बाहर बैनर भी लगाया था जिस पर लिखा था दोषियों पर कार्रवाई नहीं तो कम्पिल नगर में सफाई नहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User