बिजली के तार के पैसे मांगने पर मां-बेटे से मारपीट:जातिसूचक गालियां दीं, बचाने आए बेटे को भी पीटा; FIR

Oct 02, 2026 - 08:30
0
बिजली के तार के पैसे मांगने पर मां-बेटे से मारपीट:जातिसूचक गालियां दीं, बचाने आए बेटे को भी पीटा; FIR
शाहजहांपुर में बिजली के टूटे तार को ठीक कराने के पैसे मांगने पर विवाद हो गया। पड़ोसियों ने मां-बेटे से मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। यह घटना बंडा थाना क्षेत्र के गढ़िया रसूलपुर गांव की है। मायावती ने बताया कि 4 सितंबर की सुबह विशाल कश्यप, सेवादार और मैकूलाल उनके घर आए। वे अपना टूटा बिजली का तार जुड़वाने के लिए मायावती से पैसे मांगने लगे। मायावती के मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर लात-घूंसों से पीटा और जातिसूचक गालियां दीं। बचाने आए बेटे अरबेश को भी पीटा गया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में मां-बेटे को चोटें आई हैं। पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार शाम को एफआईआर दर्ज की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User