बिजली न मिलने पर हाईवे पर उतरे लोग:टूटा पोल सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन, हाईवे पर एक घंटे तक लगा जाम
गोंडा में नगर कोतवाली क्षेत्र के झंझरी ब्लॉक तिराहे के पास गुरुवार शाम करीब 7 बजे बिजली को लेकर लोग हाईवे पर उतर आए। शांतिपुरम के सैकड़ों लोग बिजली न मिलने से नाराज थे। लोगों ने सड़क किनारे पड़ा टूटा विद्युत पोल हाईवे के बीच रख दिया। इसके बाद प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोनों तरफ करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम प्रदर्शन के चलते गोंडा-अयोध्या हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। करीब 2 किलोमीटर तक जाम लग गया। कई वाहन चालक रास्ता बदलकर दूसरे रास्ते से निकल गए। करीब एक घंटे तक राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 12 घंटे से बिजली बंद थी स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह विद्युत पोल टूट गया था। इसके बाद करीब 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। घरों में अंधेरा था। पानी की समस्या भी हो गई थी। बच्चों को भी परेशानी हो रही थी। लोगों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से आपूर्ति बहाल करने की मांग की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके बाद लोगों ने हाईवे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आश्वासन के बाद खत्म किया धरना सूचना पर नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब एक घंटे तक लोगों को समझाया। बिजली अधिकारियों से फोन पर बात की गई। अधिकारियों ने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद रात करीब 8 बजे लोगों ने धरना खत्म कर दिया। नगर कोतवाल ने बताया कि सुबह बिजली का पोल टूटने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। इसी को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया था। समझाने और बिजली अधिकारियों से बातचीत के बाद प्रदर्शन समाप्त करा दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)