छात्रों ने किया खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत:हाथों से बनाए पुष्प गुच्छ देकर बच्चों ने नवागत बीईओ का किया अभिनंदन

Oct 01, 2026 - 21:00
0
छात्रों ने किया खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत:हाथों से बनाए पुष्प गुच्छ देकर बच्चों ने नवागत बीईओ का किया अभिनंदन
बाराबंकी के सिरौली गौसपुर के प्राथमिक विद्यालय पीठापुर में छात्र-छात्राओं ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र सिंह का स्वागत किया। शिक्षक आशुतोष कुमार और विकास वर्मा के साथ बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किए गए पुष्प गुच्छ और बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा तैयार की गई सुंदर कलाकृतियों को देखकर खंड शिक्षा अधिकारी काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता और उत्साह की सराहना की। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नियमित उपस्थिति और मेहनत से विद्यार्थी पढ़ाई के साथ अन्य क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इस दौरान शिक्षकों ने भी बच्चों को अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यालय के शिक्षकों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों और बच्चों की प्रगति से भी अवगत कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User