बिजली तार-ट्रांसफार्मर चोरी के दो आरोपी गैंगस्टर में गिरफ्तार:एटा के अलग-अलग थानों में 7-7 मुकदमे दर्ज, चोरी के मामलों में फरार चल रहे थे
एटा में बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चोरी के मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को मलावन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में सात-सात मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे गिरफ्तारी की जानकारी दी। गैंगस्टर एक्ट में दोनों आरोपी गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी. और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मलावन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के तहत महबूब पुत्र आयूब निवासी रसूलपुर धौडली, मेरठ और अमित पुत्र राजवीर निवासी गिरधरपुर, अलीगढ़ को गिरफ्तार किया। पांच थानों में सात-सात मुकदमे दर्ज पुलिस के मुताबिक, महबूब और अमित के खिलाफ मलावन, अलीगंज, राजा का रामपुर, मिरहची और पिलुआ थानों में सात-सात मुकदमे दर्ज हैं। ये मामले बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चोरी से संबंधित हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विद्युत तार एवं ट्रांसफार्मर चोरी निवारण अधिनियम के साथ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में भी कार्रवाई की गई है। आपराधिक इतिहास के आधार पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामलों और उनके आपराधिक इतिहास को देखते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)