गोला में वीबीजीरामजी योजना की समीक्षा:दो दिन में काम शुरू नहीं हुआ तो रोजगार सेवकों का मानदेय रुकेगा
गोरखपुर के गोला ब्लॉक सभागार में गुरुवार को बीडीओ दिवाकर सिंह के नेतृत्व में वीबीजीरामजी योजना को लेकर सचिवों, तकनीकी सहायकों और ग्राम रोजगार सेवकों की समीक्षा बैठक हुई। बीडीओ ने कम मानव दिवस सृजित करने वाली ग्राम पंचायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित रोजगार सेवकों को चिह्नित करने और मानदेय बाधित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मनरेगा की जगह अब वीबीजीरामजी योजना संचालित है। योजना के तहत कार्य बढ़ाए गए हैं, इसके बावजूद गांवों में कार्य शुरू न होना लापरवाही है। उन्होंने निर्देश दिया कि दो दिन के भीतर सभी ग्राम पंचायतों में वर्क आईडी जनरेट कर कार्य शुरू कराए जाएं। साथ ही पेंडिंग जियो-टैग और कर्मयोगी ऐप की प्रगति को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। बीडीओ ने दो अक्टूबर को ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कराने को कहा। बैठक में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और ग्रामीणों से प्राप्त सुझावों के आधार पर कार्यों को ग्राम पंचायत की कार्ययोजना में शामिल करने के निर्देश भी दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)