बिजनौर में आबादी के पास दिखा मगरमच्छ, VIDEO:वन विभाग ने साढ़े तीन घंटे में रेस्क्यू कर गंगा में छोड़ा, 8 फीट लंबा था
बिजनौर के गोकलपुर गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मगरमच्छ अचानक आबादी के पास पहुंच गया। मगरमच्छ को देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। करीब दो बजे मगरमच्छ को गंगा में छोड़ दिया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग को सूचना दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी बिजनौर महेश कुमार गौतम ने टीम को तैयार कर तुरंत मौके पर भेजा। करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लिया। पकड़ा गया मगरमच्छ करीब 8 फीट लंबा और 12 साल का बताया जा रहा है। रेस्क्यू के बाद टीम ने उसे सुरक्षित गंगा में छोड़ दिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे पुलिस के माध्यम से मगरमच्छ के आबादी के पास पहुंचने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम को मौके पर भेजा गया और करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)