हैंसी बाजार में चोरी का खुलासा:तीन आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान और तीन एंड्रॉयड मोबाइल बरामद
प्रतापगढ़ मानधाता पुलिस ने थाना क्षेत्र के हैंसी बाजार में हुई चोरी की घटना का बुधवार शाम करीब चार बजे खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में चोरी किया गया इलेक्ट्रॉनिक सामान और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आज बुधवार दोपहर चार बजे पुलिस ने खुलासा किया बरामद सामान की पहचान पीड़ित दुकानदार विपुल पटेल ने की है। जानकारी के अनुसार करीब तीन दिन पहले रात में हैंसी बाजार स्थित विपुल पटेल की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया था। चोर दुकान से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गए थे। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने मानधाता थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया था। घर से चोरी का सामान बरामद किया बुधवार को मानधाता पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मिश्रपुर जाने वाले रास्ते पर संत निरंकारी आश्रम के आगे से तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान अनुपम (20 वर्ष), आदित्य यादव (18 वर्ष) और सौरभ पटेल (19 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर उनके एक साथी के खपरैल के घर से चोरी का सामान बरामद किया गया। बरामद सामान को वादी मुकदमा विपुल पटेल ने अपनी दुकान से चोरी हुआ सामान होने की पहचान की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर तीन एम्पलीफायर, छह 15 इंच के स्पीकर, दो मिक्सर, 57 पीस ट्वीटर, एक डिस्ट्रीब्यूटर और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल फोन में रियलमी, वीवो और रेडमी कंपनी के फोन शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)