बिजनौर में बब्बू लंगड़ा गैंग की महिला सदस्य गिरफ्तार:फर्जी दुष्कर्म का केस कराकर वसूली करती थी, अब तक 17 आरोपी जेल भेजे गए

Oct 01, 2026 - 19:03
0
बिजनौर में बब्बू लंगड़ा गैंग की महिला सदस्य गिरफ्तार:फर्जी दुष्कर्म का केस कराकर वसूली करती थी, अब तक 17 आरोपी जेल भेजे गए
बिजनौर में फर्जी दुष्कर्म और गैंगरेप के केस दर्ज कराकर वसूली करने वाले बब्बू लंगड़ा गैंग के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। गुरुवार को पुलिस ने गैंग की एक महिला सदस्य को गिरफ्तार किया। उसके पास से तीन फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं। एसपी केके विश्नोई ने दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक गैंग लोगों को झूठे दुष्कर्म और गैंगरेप के मामलों में फंसाने के बाद समझौते के नाम पर पैसे की वसूली करता था। पूछताछ में महिला ने बताया कि पहले चिन्हित लोगों के खिलाफ झूठी कहानी तैयार की जाती थी और इसके बाद पुलिस को शिकायत दी जाती थी। गिरफ्तार महिला की पहचान शबाना पत्नी शहजाद, निवासी काशीराम कॉलोनी, बिजनौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में शबाना ने बताया कि वह जुल्फिकार उर्फ बब्बू लंगड़ा के संपर्क में थी। उसके पास मिले फर्जी आधार कार्ड भी जुल्फिकार ने ही बनवाकर दिए थे। एसपी ग्रामीण गौतम राय ने बताया कि बब्बू लंगड़ा गैंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक गैंग के खिलाफ 18 मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस गैंग से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User