बिजनौर में गलत इलाज से मां और नवजात की मौत:परिजनों ने हॉस्पिटल पर लगाया आरोप, डॉक्टर फरार; पुलिस मौके पर पहुंची
बिजनौर के कोतवाली देहात इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान प्रसूता और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मौजमपुर हरवंश (रहमापुर) निवासी धनंजय अपनी 26 वर्षीय पत्नी राधा को डिलीवरी के लिए नहटौर रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर आए थे। परिजनों का कहना है कि महिला का इलाज पहले से इसी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार को ऑपरेशन के लिए मरीज को ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और मां व बच्चे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में स्थिति तनावपूर्ण हो गई और परिजन धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही सीओ नगीना और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)