बिजनौर में कार गहरे गड्ढे में गिरी, एक की मौत:नूरपुर-धामपुर मार्ग पर हादसा, दो गंभीर घायल हायर सेंटर रेफर
बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र में धामपुर मार्ग पर धौलागढ़ के पास आज उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद काफी लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने कार में सवार तीनों युवकों को बाहर निकाला। इस हादसे में 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ, जब युवक नूरपुर से धामपुर जा रहे थे। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। बताया जा रहा है कि जिस गड्ढे में कार गिरी उसमें पानी भरा था और कार पूरी तरह से डूब चुकी थी। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के तीनों युवकों को गाड़ी से बाहर निकाला। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में शहीदनगर नूरपुर निवासी रिहान पुत्र छुट्टन की मौत हो गई। जबकि अथाई निवासी उसैद पुत्र सल्लू को मेरठ रेफर किया गया है, जबकि हुसैन को परिजन दिल्ली ले गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)