बिजनौर में शिक्षक MLC चुनाव की तैयारियां तेज:बरेली-मुरादाबाद खंड के लिए 13 बूथ बने, 8088 मतदाता करेंगे वोटिंग

Oct 01, 2026 - 08:35
0
बिजनौर में शिक्षक MLC चुनाव की तैयारियां तेज:बरेली-मुरादाबाद खंड के लिए 13 बूथ बने, 8088 मतदाता करेंगे वोटिंग
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य (MLC) चुनाव की सूचना जारी कर दी गई है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी वित्त देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जिले में चुनाव के लिए 12 केंद्र और 13 बूथ बनाए गए हैं। कुल 8088 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कार्मिकों के प्रशिक्षण, चुनाव आचार संहिता, वाहनों की व्यवस्था और मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाओं को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा गया। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित समेत कई अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User