शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप:देवरिया में शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण का आरोप, 5 पर FIR

Oct 01, 2026 - 08:35
0
शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप:देवरिया में शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण का आरोप, 5 पर FIR
देवरिया के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि जब भी उसने शादी के लिए कहा, आरोपी परिवार से बातचीत करने का बहाना बनाकर उसे टाल देता था। परिवार से शादी की बात करने पर उसे कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। युवती की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार रात करीब एक बजे भीमपुर गांव निवासी धर्मेंद्र चौहान समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्राथमिकी में दुष्कर्म, गाली-गलौज, धमकी और एससी-एसटी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने का आरोप युवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि धर्मेंद्र चौहान ने उससे शादी करने का भरोसा दिया और इसी आधार पर उसका यौन शोषण किया। बाद में जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी परिवार के सदस्यों से बातचीत करने की बात कहकर उसे लगातार टालता रहा। परिवार से बात की तो धमकी देने का आरोप युवती के मुताबिक आरोपी की ओर से लगातार टालमटोल किए जाने पर उसने उसके परिवार से संपर्क कर शादी की बात रखी। आरोप है कि इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी गई। युवती ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस पुलिस ने धर्मेंद्र चौहान समेत पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मुकदमे में दुष्कर्म, गाली-गलौज, धमकी और एससी-एसटी एक्ट की धाराएं शामिल हैं। पुलिस नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही प्रयास सीओ गौरव सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User