बिजनौर में युवक आम के पेड़ से लटका मिला:दो दिन पहले ही आया था घर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कलहेड़ी में बुधवार, 18 नवंबर को आम के बाग में 26 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान किशोरपुरा उर्फ रमन वाला निवासी फहीम पुत्र कसीमुद्दीन के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फहीम दिल्ली में सोफा बनाने का काम करता था। वह दो दिन पहले ही घर आया था। बुधवार को उसका शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। उसकी मोटरसाइकिल भी शव के पास खड़ी मिली। घटना से जुड़े फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। परिवार में दो भाई और छह बहनें फहीम के परिवार में दो बड़े भाई और छह बहनें हैं। इनमें से चार बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि दो अविवाहित हैं। उसके पिता बुजुर्ग हैं। युवक की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)