दिव्य दरबार में 4 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना:1500 पुलिसकर्मी और 4 कंपनी पीएसी तैनात; 200 सीसीटीवी से निगरानी
प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र स्थित बेंती राजभवन के परेड ग्राउंड में शुक्रवार, 20 नवंबर को बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार लगेगा। इसमें तीन से चार लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आयोजन स्थल और आसपास करीब 1500 पुलिसकर्मियों के साथ चार कंपनी पीएसी तैनात की गई हैं। कथा के मुकाबले 500 अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाए गए बेंती राजभवन में 17 से 19 नवंबर तक तीन दिवसीय श्रीराम कथा हुई। इस दौरान करीब 1000 पुलिसकर्मी और दो कंपनी पीएसी तैनात थीं। दिव्य दरबार के लिए 500 अतिरिक्त पुलिसकर्मी, करीब 50 दरोगा, राजपत्रित अधिकारी और दो कंपनी पीएसी बढ़ाई गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए दूसरे जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। दो सुपर जोन, सात जोन और 57 सेक्टरों में व्यवस्था पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा के लिए पूरे इलाके को दो सुपर जोन में बांटा गया है। दोनों सुपर जोन की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को दी गई है। सात जोन की जिम्मेदारी सीओ और एसडीएम स्तर के अधिकारियों के पास रहेगी, जबकि 57 सेक्टरों में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी प्रभारी होंगे। ड्रोन और बम निरोधक दस्ते से निगरानी सुरक्षा के लिए छह ड्रोन टीमें, एयरशिप टीम और बम निरोधक दस्ता भी तैनात रहेगा। कथा पंडाल को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है। यहां सादे कपड़ों और वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। आयोजन स्थल और आसपास करीब 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी लाइव निगरानी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी थाना भी खोला गया है। भारी वाहनों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात को देखते हुए भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। पुलिस प्रशासन ने आयोजन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। ----------------------- ये भी देखिए… कुंडा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा: 2 लाख श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, 3 टेंट भी छोटे पड़ गए प्रतापगढ़ के बेंती महल में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा में बुधवार को आस्था का अद्भुत नजारा दिखा। करीब 2 लाख श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। 50-50 हजार लोगों की क्षमता वाले 3 विशाल टेंट लगाए गए थे, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे तीनों छोटे पड़ गए। दूर-दूर तक श्रद्धालुओं का हुजूम नजर आया। पूरी तस्वीर ड्रोन वीडियो में देखिए…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)