चित्रकूट में महिला ने लगाया रेप का आरोप:बोली- पुलिस ने छेड़खानी में दर्ज किया केस; SP से शिकायत
चित्रकूट में मजदूरी कर अपने घर लौट रही एक महिला ने चक जाफर निवासी दो युवकों पर घर में आश्रय देने के बहाने दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि घटना की शिकायत करने के बावजूद कर्वी कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं के बजाय महज छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में उचित कार्रवाई न होने से आहत महिला ने अब SP चित्रकूट को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई है। आश्रय देने के बहाने वारदात को अंजाम देने का आरोप पीड़िता के मुताबिक, वह मजदूरी कर लौट रही थी, तभी चक जाफर के रहने वाले प्रेमचंद यादव और बेलू यादव ने उसे घर में आश्रय देने के बहाने रोक लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद जब महिला शिकायत लेकर कर्वी कोतवाली पहुंची, तो आरोप है कि पुलिस ने उसकी तहरीर के अनुरूप दुष्कर्म का केस दर्ज करने के बजाय केवल छेड़खानी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। मेडिकल परीक्षण और सही धाराएं लगाने की मांग कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए शिकायती पत्र में पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। महिला ने गुहार लगाई है कि उसके आरोपों के मुताबिक मुकदमे में दुष्कर्म की सुसंगत धाराएं बढ़ाई जाएं और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाए। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)