मेरा दिल तड़प रहा, हाय मेरा बच्चा चला गया …:प्रयागराज में दाे दिनों से गूंज रही चींखें, देरी पर स्कूल से लौटाया, बच्चा ट्रेन से कटा
हमें इंसाफ चाहिए, मेरा दिल तड़प रहा है। मेरा बच्चा तड़प कर चला गया। मेरा बच्चा है वो, सबका बच्चा था वो। पुलिसवाले कुछ नहीं कर रहे। हाय उसकी बाडी कैसे पड़ी थी। कोई सुन नहीं रहा। कोई तो सुन ले। ये रोती बिलखती उस मां के शब्द हैं जिसके जिगर का टुकड़ा 9 साल का मो. यजदान स्कूल से लौटाए जाने के बाद ट्रेन की चपेट में आकर मर गया। बच्चे की मां फातिमा के आंसू नहीं थम रहे हैं। बस रोते हुए यही रट लगाए है कि हमें कोई तो इंसाफ दिला दो, मेरे बेटे को वापस ला दो। मासूम के परिवार में दो दिनों से चीखें गूंज रही हैं। अब तक पुलिस का कोई एक्शन न होने से परिवार इंसाफ की गुहार लगाता बिलख रहा है। गुहार लगाता फिर रहा कारोबारी पिता बच्चे के पिता ईंट कारोबारी मो. मुस्तकीम भी अपना दर्द बयां करते करते रो पड़ते हैं। मुस्तकीम का कहना है कि बेटा यजदान एसएमसी (SMC) स्कूल में पढ़ता था। स्कूल से वापस लौटाए जाने पर रेलवे ट्रैक पर उसकी जान चली गई। पिता का आरोप है कि एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर रही है। वह स्कूल प्रबंधक के कहने पर काम कर रही है। पिता यही गुहार लगाता फिर रहा है कि हमको न्याय दिलाएं। प्रशासन कोई मदद नहीं कर रहा है। स्कूल प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज स्थित सेंट मेरी स्कूल में नौ वर्षीय छात्र मोहम्मद यजदान की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में पिता मुस्तकीम की तहरीर पर विद्यालय संचालक जेके अग्रवाल, प्रधानाचार्य आशीष रंजन और अन्य अध्यापकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रधानाचार्य आशीष रंजन से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। बच्चे के घरवालों के आरोप 17 नवंबर की सुबह करीब 8:12 बजे यजदान विद्यालय पहुंचा था। आरोप है कि वहां मौजूद अध्यापकों ने एक-दो मिनट देर होने की बात कहकर उसे स्कूल में प्रवेश नहीं दिया और वापस घर जाने को कह दिया। विद्यालय के मुख्य गेट से करीब 25 फीट की दूरी पर रेलवे ट्रैक है। यजदान स्कूल से लौटकर जैसे ही रेलवे ट्रैक पार करने पहुंचा, तभी अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे में मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। जानिये स्कूल, वापसी और हादसे की कहानी प्रयागराज में 9 साल के बच्चे की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घरवालों का आरोप है कि बच्चा मंगलवार सुबह स्कूल 1 मिनट लेट पहुंचा था, इसलिए उसे एंट्री नहीं दी गई। उसे टीचर ने गेट से लौटा दिया। बच्चा रेलवे ट्रैक के पास से होकर घर लौट रहा था, इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद परिजन भड़क गए और स्कूल पहुंचकर हंगामा और तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। घटना जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर घूरपुर थाना क्षेत्र की है। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जानिए- करमा के नई बाजार में रहने वाले मुस्ताकी आलम का बेटा मोहम्मद यजदान 9 साल का था। वह घर से 5 किमी दूर इरादतगंज स्थित सेंट मैरिज कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 3 में पढ़ता था। तीन भाइयों में सबसे बड़ा यजदान परिवार का लाडला था। मुस्ताकी आलम ने बताया- मंगलवार को वह रोज की तरह स्कूल पहुंचा था। सुबह 8:10 पर स्कूल का गेट बंद हो जाता है। बच्चा 8:11 पर पहुंचा था। महज 1 मिनट की देरी हो गई थी, इसलिए उसे वापस कर दिया गया। उसे कक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिली। स्कूल से लौटने के बाद यजदान रेलवे ट्रैक के पास से होकर घर जा रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। पिता ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यदि बच्चे को स्कूल में प्रवेश मिल जाता, तो शायद यह हादसा नहीं होता। गुस्साए परिजनों ने स्कूल में की तोड़फोड़ बच्चे की मौत से नाराज परिजन और ग्रामीण सेंट मैरिज कॉन्वेंट स्कूल पहुंच गए। उन्होंने विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया और स्थिति संभाली। टीचर छात्रों को ट्रैक पार कराते हैं प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद अनवार ने बताया कि रेलवे ट्रैक से 7 मीटर की दूरी पर स्कूल है। विद्यालय प्रबंधन के लोग सुबह और शाम रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर छात्रों को ट्रैक पार कराते हैं। उनका आरोप है कि छात्र के साथ हुई घटना में विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही है। अनवार ने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल गेट पर तैनात गार्ड आने-जाने वाले लोगों से वसूली करता है। डीसीपी यमुनानगर मनीष शांडिल्य ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। …………………. ये खबर भी पढ़ें- होटल में ब्यूटीशियन साली की हत्या करके जान दी:सिंदूर लेकर पहुंचा, शादी से इनकार पर वारदात; काशी में पति-पत्नी बनकर रूम लिया था वाराणसी में 20 साल के युवक ने होटल में 23 साल की ब्यूटीशियन साली की गला रेतकर हत्या कर दी। फिर खुद फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। पढ़ें पूरी खबर….
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)