बीकापुर में लेखपालों का आंदोलन:वेतन विसंगति और लंबित पदोन्नति को लेकर 17 से काम का बहिष्कार

Oct 03, 2026 - 13:47
0
बीकापुर में लेखपालों का आंदोलन:वेतन विसंगति और लंबित पदोन्नति को लेकर 17 से काम का बहिष्कार
बीकापुर तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की बीकापुर तहसील इकाई ने लेखपाल संवर्ग की आठ सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी की है। संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी बीकापुर को सौंपा और शासन स्तर पर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेशभर के लेखपाल 17 अक्टूबर 2026 से संपूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे। ज्ञापन में लेखपालों ने कहा कि उन्हें बढ़ते कार्यभार, संसाधनों की कमी, वेतन विसंगति और लंबित पदोन्नति जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने प्रारंभिक वेतनमान 2800 ग्रेड पे, अंतर्मंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने और पदोन्नति सूची जारी करने की मांग की है। इसके अलावा, लेखपालों की विभागीय परीक्षा का परिणाम घोषित कर स्थायीकरण करने और भत्तों में वृद्धि की भी मांग की गई है। संघ ने शासन और राजस्व परिषद से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। 2024 में नियुक्त लेखपालों की विभागीय परीक्षा का परिणाम घोषित कर स्थायीकरण करने तथा स्टेशनरी भत्ता 100 से बढ़ाकर 500 रुपए, वाहन भत्ता 1500 रुपए और विशेष भत्ता 100 से बढ़ाकर 1000 रुपए प्रतिमाह करने की मांग की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User