सीतापुर में किशोरी को भगाते समय बाइक सियार से टकराई:हादसे में किशोरी घायल, चचेरे भाई की शिकायत पर दो युवक गिरफ्तार
सीतापुर के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बाइक से भगा ले जाने की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया। बाइक से ले जाते समय रास्ते में सियार से टकराने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई थी, जिससे किशोरी घायल हो गई। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को पड़ोसी गांव के दो युवकों शमीम पुत्र उस्मान और सोहेल पुत्र शाबान द्वारा बाइक से ले जाने की सूचना उसके चचेरे भाई ने पुलिस को दी। दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के साथ ही दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि बाइक से जाते समय रास्ते में अचानक सियार आ जाने से बाइक उससे टकरा गई। हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और किशोरी घायल हो गई। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। किशोरी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। किशोरी के चचेरे भाई ने दी तहरीर कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मामले में किशोरी के चचेरे भाई की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने ग्राम गदियाना निवासी शमीम और सोहेल को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। अस्पताल में इलाज के लिए भेजा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने किशोरी की सुरक्षा और चिकित्सकीय स्थिति को देखते हुए उसे अस्पताल में उपचार के लिए भेजा है। मामले को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र में पुलिस की निगरानी भी बढ़ाई गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)