बिल्हौर में गांधी जयंती पर विद्यार्थियों ने ली शपथ:सत्य, स्वच्छता और भाईचारे का संकल्प लेकर बच्चों ने मनाई गांधी जयंती
कानपुर में बिल्हौर के चंद्रावती गेंदनलाल पब्लिक इंटर कॉलेज, धमनी निवादा, उत्तरीपुरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका महक मिश्रा ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और विद्यार्थियों से उनके जीवन दर्शन को अपनाने का आह्वान किया। महक मिश्रा ने कहा कि महात्मा गांधी ने बिना किसी शस्त्र के सत्य और अहिंसा के बल पर ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने लिया विशेष शपथ गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों ने विशेष शपथ ली। बच्चों ने सत्य का पालन करने, माता-पिता का सम्मान करने, स्वच्छता बनाए रखने और भाईचारे की भावना मजबूत करने का संकल्प लिया। शिक्षिका ने कहा कि राष्ट्रनिर्माण की शुरुआत छोटे लेकिन सच्चे कदमों से होती है। विद्यार्थियों को समाजहित में जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)