गांधी और शास्त्रीजी को श्रद्धांजलि दी:महुलानी विद्यालय में मनाया जयंती समारोह; महापुरुषों के आदर्शों से परिचित कराया

Oct 02, 2026 - 11:12
0
गांधी और शास्त्रीजी को श्रद्धांजलि दी:महुलानी विद्यालय में मनाया जयंती समारोह; महापुरुषों के आदर्शों से परिचित कराया
अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर गोरखपुर जनपद के महुलानी प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों से परिचित कराया गया। छात्र-छात्राओं ने भी दोनों महापुरुषों के जीवन एवं विचारों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेनू सिंह, शिक्षिकाएं, शिक्षा मित्र, शिक्षणेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User