बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने स्कूल में लगाई फांसी:8 महीने पहले बेटे ने भी की थी आत्महत्या, 8 साल पहले पत्नी की हुई थी मौत

Oct 18, 2026 - 20:04
0
बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने स्कूल में लगाई फांसी:8 महीने पहले बेटे ने भी की थी आत्महत्या, 8 साल पहले पत्नी की हुई थी मौत
कानपुर के कल्याणपुर के बारासिरोही में बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने शनिवार देर रात स्कूल परिसर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सीके मेमोरियल पब्लिक स्कूल में गार्ड की नौकरी करते थे और परिसर में ही रहते थे। रविवार सुबह स्कूल पहुंची एक कर्मचारी ने उन्हें फंदे पर लटका देखा। इसके बाद स्कूल प्रबंधन और परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के मुताबिक, बुजुर्ग लंबे समय से पथरी की बीमारी से परेशान थे। परिवार पहले भी दुखद घटनाओं से गुजर चुका था। करीब 8 महीने पहले बुजुर्ग के बड़े बेटे ने भी आत्महत्या कर ली थी, जबकि 8 साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। पिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्कूल परिसर में मिला शव बारासिरोही निवासी कृष्णपाल सिंह (73) सीके मेमोरियल पब्लिक स्कूल में गार्ड थे। वह स्कूल परिसर में ही रहते थे। उनके बेटे बबलू और विकास के मुताबिक, कृष्णपाल लंबे समय से पथरी की बीमारी से जूझ रहे थे। शनिवार देर रात उन्होंने स्कूल परिसर में फंदा लगा लिया। रविवार सुबह स्कूल कर्मचारी रेनू वहां पहुंचीं तो कृष्णपाल को फंदे पर लटका देखा। उन्होंने तत्काल स्कूल प्रबंधन और परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग स्कूल पहुंचे। बुजुर्ग की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 8 महीने पहले बड़े बेटे ने भी दी थी जान परिजनों ने बताया कि करीब 8 साल पहले कृष्णपाल की पत्नी मीरादेवी की मौत हो गई थी। इसके बाद करीब 8 महीने पहले उनके बड़े बेटे मानसिंह ने पनकी के गंगागंज क्षेत्र में आत्महत्या कर ली थी। अब कृष्णपाल की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के मुताबिक, कृष्णपाल बीमारी के कारण लंबे समय से परेशान थे। शुरुआती जानकारी में बीमारी से परेशान होने की बात सामने आई है। हालांकि, आत्महत्या की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User