लखनऊ के रामकृष्ण मठ में दुर्गा पूजा उत्सव:11 साल की आर्यमा ने बिना देखे दुर्गा सप्तशती का पाठ किया, 2 घंटे 15 मिनट लगे
लखनऊ में लखनऊ की निराला नगर स्थित राममठ में शारदीय नवरात्र के मौके पर दुर्गा पूजा उत्सव मनाया जा रहा है। रविवार कों अष्टमी पर रामकृष्ण मठ में 11 साल की बाल प्रतिभा ने संपूर्ण दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। सिटी मोंटेसरी स्कूल, अलीगंज शाखा की कक्षा 6 की छात्रा अर्यमा शुक्ला ने बिना कोई पुस्तक देखे संस्कृत में संपूर्ण दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। अर्यमा ने दो घंटे 15 मिनट में पूरा पाठ किया। पाठ दोपहर 3:30 बजे शुरू हुआ और शाम 5:45 बजे पूरा हुआ। इस दौरान रामकृष्ण मठ में आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु मंत्रोच्चार सुनते रहे। बोलीं- हर स्त्री में मां दुर्गा का अंश पाठ के साथ अर्यमा ने मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना के महत्व पर भी बात रखी। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा बुराइयों पर विजय का प्रतीक हैं। हमें अपने अंदर की बुराइयों को खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर स्त्री में मां दुर्गा का अंश होता है। यही शक्ति महिलाओं को हर परिस्थिति से लड़ने की प्रेरणा देती है। बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाया जरूरी अर्यमा ने कहा कि इस नवरात्रि सभी को संकल्प लेना चाहिए कि देश और समाज में महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाया जाए। जब नारी शिक्षित और सुरक्षित होगी, तभी समाज और देश का उत्थान संभव है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)