सीतापुर में जनसभा:मिश्रिख में भीम आर्मी के समर्थन में जुटे संगठन के पदाधिकारी
सीतापुर में विधानसभा क्षेत्र मिश्रिख के ग्राम अदिलापुर में आजाद समाज पार्टी के विधानसभा प्रभारी प्रत्याशी सौरभ किशोर के समर्थन में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप भार्गव ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने सौरभ किशोर के समर्थन में लोगों से सहयोग की अपील की। इस दौरान पार्टी और संगठन के पदाधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष राकेश राजवंशी, जिला संगठन मंत्री डॉ. सुधीर राजवंशी, आजाद समाज पार्टी उत्तर प्रदेश के सचिव इमरान खान और मंडल प्रभारी श्री कृष्णा जाटव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)